![]() |
जनपद में शुक्रवार को भोर बूंदाबांदी होने के बाद मौसम साफ हो चला। लेकिन दोपहर बाद से वर्षा फिर होने लगी। इस बीच बादलों की कड़ककड़ा हट से लोग डर गए। शहरी इलाके में चौतीस मिमी बारिश हुई। बारिश के वजह लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। रानीगंज तहसील अंतर्गत आने वाले फतनपुर थाना क्षेत्र सेनापुर गाँव के रमेशचंद्र मिश्र, जो रानीगंज के विधायक (MLA) रहे राम शिरोमणि शुक्ल के मीडिया प्रभारी रह चुके का 21 वर्षीय बेटे अर्पित उर्फ़ शुभम मिश्र अपने धान के खेत की तरफ गया था। अचानक बरसात शुरू हो गई और वज्रपात गिरा, जिससे अर्पित उर्फ़ शुभम की मौत हो गई। परिवार वाले शुभम को गौरा सी.एच.सी. ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मरा घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अर्पितकी माँ बेटे की मौत की खबर सुन कर निश्चेत हो गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे गाँव और आस-पास के लोग उसके घर पहुँचने लगे। अर्पित के पिता दिल्ली गए हुए हैं। SDM दिग्विजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुँचे और घर के लोगो को सांत्वना दी।
