सावन के तीसरे सोमवार भी भक्तों उमड़ा का जनसैलाब - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 25 जुलाई 2017

सावन के तीसरे सोमवार भी भक्तों उमड़ा का जनसैलाब

श्रावण के तीसरे सेामवार प्रतापगढ़ के भगवान् शिव को समर्पित पौराणिक बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा भयहरणनाथ धाम, बलुकेश्वरनाथ धाम  और बाबा हौदेश्वरनाथ धाम जलाभिषेक को लेकर आस्था और भक्ति का जनसैलाब उमड़ा था। एक और कांवड़ियों की लम्बी-लम्बी लाइने लगी थी तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय व निकटवर्ती श्रद्धाओं की अधिक भीड़ रही। हर हर, बम बम के उद्घोषो से पूरा परिसर गूंजायमान रहा। भोर से प्रारंभ हुए जलाभिषेक का दौर देर रात्रि तक चलता रहा। माहौल पूरा शिवमय रहा।

भक्तों ने जलाभिषेक कर औघड़दानी भोले बाबा को मन्दार की फूल की माला, काला तिल, बेल पत्र, धतूरा, दुग्ध आदि चढ़ा कर मुरादें मांगीं। भोर से शुरू हुए जलार्पण का कार्यक्रम देर रात तक चला।