बाबागंज : जिले के बाबागंज मोहल्ले का रहने वाला प्रदीप केसरवानी को नशे का एडिक्ट बताया जा रहा है। उसके घर के ही लोग स्मैक बेचने के प्रकरण में जेल जा चुके हैं। बता दें कि सोमवार की शाम को नशेडी प्रदीप मकान के पहले महला पर पहुंचा और सिलेंडर का गैस खोल कर माचिस दिखा कर हुए आग लगाने की धमकी दे रहा था। ऐसा करते देख प्रदीप के घरवाले घबरा गए। चिल्लाहट सुन कर आस पास के लोग भी जमा हो गए। सभी यह सोचकर काँप उठा कि यदि प्रदीप ने आग लगया तो सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो जायगा है।
जाकारी मिलने पर मकंद्रूगंज कोतवाली से प्रभारी सियाराम वर्मा और सिपाही अजय भारती के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने उसको को समझाने, फुसलाने कोशिश की तो वह माचिस जला ने की धमकी देने लगा। चौकी प्रभारी पीछे के रास्ते से दुसरे महले पर पंहुचा और किसी तरह उसे समझा बुझा कर दुसरे महले पर लाया। इसी बीच उसके भाई ने चुपके से सिलेंडर वहाँ से हटा दिया। बाद इसके प्रदीप खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया। पुलिश ने दरवाजा तोड़कर उसे बहार ले कर आयी तो वो हाथापाई करने लगा। बाद में पुलिश ने सख्ती बरतते हुए जबरन चौकी ले गए जहाँ उसकी अच्छे से धुनाई हुई।