![]() |
संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले गाँव मीरापुर के रहिवासी धनराज विश्वकर्मा की कुंडा नगर पंचायत के फरेंदूपुर विद्युत उपकेंद्र के पास साज-सज्जा, लकड़ी फर्नीचर की दूकान है। इतवार की शाम धनराज अपनी दुकान बढ़ा कर घर गया। रात को बिजली के सॉर्ट सर्किट से दुकान के अन्दर आग लग गई। आग लगने के वजह से दुकान में रखा लकड़ी, फर्नीचर, मशीने सब जल कर भस्म हो गई। दूकानदार को इस से लाखों रुपये की क्षति हुई हैं। इस प्रकरण की सूचना जब सुबह दुकानदार को मिली तो उसके पैरो से जमीन खिसक गई। वह भागता हुआ दूकान पहुंचा और देखा की दुकान का सब सामान जल कर राख हो गया है।
