![]() |
प्रतापगढ़ : कुंडा में लरू के गड़रियन के पुरवा की महिला की चोटी कटने की शुरुआत होने के बाद अब यह घटना लगभग पूरे प्रतापगढ़ में फैल गई है। शनिवार से लेकर रविवार तक जिले के नौ थानों में युवतियों समेत 11 महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आई है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस इसे सिर्फ अंधविश्वास मान रही है और पैसे के प्रलोभन को भी एक कारण बता रही है।
आइये आपको बताते हैं कि कैसे किस्से बन रहे हैं और कितनी चोटियां काट दी जा रही हैं ।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर चौंसा गांव की शकीना (32) की चोटी कटी।
बाबागंज के महेशगंज थाना क्षेत्र के टिकैयतिनपुर गांव निवासी रंजना (18) पुत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की चोटी कटी।
डेरवा में जेठवारा थाना क्षेत्र के कोल्हवारी गांव की घटना में बसंता (55) पत्नी रामफेर की चोटी कट गई ।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे कोलाहल गांव निवासी सुशीला मिश्रा (55) पत्नी कृष्णदेव मिश्रा की चोटी कटी हुई थी।
मान्धाता थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी तुलसी (11) पुत्री धर्मेंद्र के दाहिनी तरफ के कान के ऊपर के सारे बाल गायब थे।
मान्धाता थाना क्षेत्र कोल्हापुर गांव की शकुंतला देवी (48) पत्नी कृष्णानंद यादव । इस घटना में पति ने देखा कि शकुंतला के बाल चारपाई के नीचे कटे हुए रखे थे।
कटरा मेदनीगंज के बाजार खास पश्चिमी मोहल्ले में ननका देवी (55) पत्नी कड़ेदीन की शनिवार की रात नौ बजे चोटी कट गई। ।
अंतू थाना क्षेत्र के नरिया गांव की सुषमा देवी (24) पत्नी अशोक कुमार , सुषमा को लगा कि किसी ने उसका बाल काट दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मुआर आधारगंज की संदीपा (20) पुत्री केदारनाथ चोटी कट जाने से अचेत हो गई।
फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडे़रा विक्त्रमपुर गांव निवासी मीना देवी (36) पत्नी अमरजीत शनिवार की रात सो रही थी। उसकी चोटी कट गई है।
–---------–---------–--------–----------–-----–--–-------–--------
अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- एसडीएम आरपी वर्मा
चोटी कटने का मामला अंधविश्वास को लेकर है। लोग यह सोच रहे हैं कि चोटी कटने के मामले में पैसा भी मिलेगा। फिलहाल पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है
- शगुन गौतम, एसपी, प्रतापगढ़
