नगर पालिका परिषद प्रतापगढ़ के अंर्तगत आने वाले मोहल्लों में पिछले महीने नगर पालिका की ओर से स्वच्छ पानी के लिए सात आरओ वाटर वाली मशीन लगाई गई। उस समय के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने एक बड़ा भ्रष्टाचार करते हुए नियम को ताक पर रखते हुए मशीन देने वाली संबंधित कंपनी का भुगतान कर दिया। कुछ जागरूक लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर दी है। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी शरद कुमार ने जांच का आदेश दिया है।
शासन ने 29 जून 2017 को नगर पालिका परिषद के ईओ का चार्ज लालचंद्र भारती को दिया था। बीते माह जीआईसी, चिलबिला,जीजीआईसी, हादीहाल, महुली व ट्रेजरी चौराहे पर शुद्ध पानी के लिए आरओ मशीन लगवाई है। विभाग के अनुसार इन सभी वाटर मशीन की कीमत 45 लाख रुपये है। जल निगम की जांच के बाद ही उक्त कंपनी का भुगतान होना था। लेकिन सूत्रों की मानें तो नगर ताप सिंह व ईओ लालचंद्र ने नियम को ताक पर रखते हुए बगैर जांच रिपोर्ट ही वाटर एटीएम लगाने वाली कंपनी को 45 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ सभासद और आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत को संज्ञान में लेकर डीएम शरद कुमार सिंह ने ईओ अवधेश कुमार यादव को उक्त मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। इनका कहना है: एक वर्ष पहले शहर में मैंने सात वाटर एटीएम लगवाए थे। सभी की जांच जल निगम से कराई गई थी। माहभर पहले तत्कालीन ईओ ने बगैर जांच कराए ही भुगतान कर दिया। उक्त प्रकरण की जांच की जा रही है। -अवधेश कुमार यादव, ईओ, नगर पालिका॥
![]() |