प्रतापगढ़ में 6 संदिग्ध बंग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

प्रतापगढ़ में 6 संदिग्ध बंग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

 
प्रतापगढ़। आज प्रतापगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता आज हाथ लगी है क्यों कि 6 संदिग्ध बंग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने दयालपुर,थाना नबाबगंज, प्रतापगढ़ से हिरासात में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गेस्टहॉउस से इन सभी बंग्लादेश के नागरिकों को हिरासत में लिया है। बंग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट व वीजा की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है ।हिरासत में लिए गए लोगो से पूछताछ के लिए एएसपी और एल. आई. यू. की टीम नबाबगंज रवाना हो चुकी है। काफी दिनों से गेस्टहाउस में ठहरे थे बंग्लादेशी नागरिक किसी को कानों कान नहीं थी ख़बर। नबाबगंज थाना के दयालपुर के गेस्टहॉउस के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।