![]() |
क्या है मामला चोटी काटने का
उत्तरी भारत के हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली उत्तर प्रदेश की पचास से ज्यादा महिलाओं ने कंप्लेन की है कि किसी ने रहस्यमयी तरीके से उन्हें बेहोश कर अथवा नींद में उनके बाल काट लिए। इस रहस्य को सुलझाने में प्रशासन अब तक असफल रही है जबकि यहां की महिलाएं इससे भयभीत और चिंतित हैं।
![]() |
अब ऐसा ही मामला प्रतापगढ़ में भी
ऐसा ही कुछ मामला आज प्रतापगढ़ में देखने को मिला हैं, जहाँ बाबागंज के एक छोटे से गाँव गड़रियन के पुरवा में एक किशोरी का बाल काट लिया गया। लोगो को अनुमान हैं कि संभवतः यह काम चोटी काटने वाले गिरोह का ही है। इलाके में हडकंप मचा हुआ है। महिलाये डरी हुई है। फिलवक्त पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

