जिले में नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा अवरोधित, हुआ हंगामा - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 6 अगस्त 2017

जिले में नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा अवरोधित, हुआ हंगामा


जिले में शासन की तरफ से संचालित की जा रही 102,108 व LL Ambulance की सेवाएं अवरोधित हो गई है। एम्बुलेंस चालको का कहना है कि उन्हें डीजल नही मिल रहा है। वहीँ कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस न मिलने से रेफर किए जाने वाले पेशेंट्स की काफी दिक्कत का सामना करना  पड़ रहा है। निजी एंबुलेंस चालक खुद की मनमानी चला रहे है और मरीजो से मनचाही वसूली शुरू कर दिए हैं।
सीरियस मरीजों को घर से हॉस्पिटल पहुंचाने और डॉक्टरों के रेफर करने पर इलाहाबाद ले जाने के लिए प्रशासन की तरफ से 108,102 व एलएस एंबुलेंस हलू की जा रही  हैं। कॉल करते ही एंबुलेंस पेशेंट्स को लेने के लिए तुरंत पहुँच जाती हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के सूत्रों  पर भरोसा किया जाए तो शुक्रवार की देर रात प्रतापगढ़ में शासन द्वारा से संचालित की जा रहीं फ्री एंबुलेंसों की सेवा डीजल के आभाव में अवरोधित हो गई। तत्काल के लिए एक दो एंबुलेंस में डीजल इलाहाबाद पहुंचने व लौटने भर का ड्राइवर्स ने बचाकर रखा था। रात में बीमार पड़ने वाले और जिला हॉस्पिटल से रेफर होने वाले रोगी और उनके परिजन व शुभचिंतक काफी परेशान थे। जरुरत के बावजूद भी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही थी। इसके कारन कई ऐसे पेशेंट्स जो डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल से रेफर हुए, वे निजी एंबुलेंस से इलाहाबाद पहुंचे। एंबुलेंस ड्राइवर्स ने कहा कि संस्था की तरफ से उन्हें प्रीपेड कार्ड प्रदान किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उससे डीजल ख़रीदा जा सकता है , लेकिन 2 दिनों से कार्ड काम करना बंद कर दिया है। क्योंकि उसका बैलेंस समाप्त हो गया है। जिससे पेट्रोल अथवा डीजल पंप पर डीजल नहीं ले पा रहे है। इस घटना को जानकारी चालक, अधिकारिओ को देने के बाद एंबुलेंस खड़ी कर दिए। एम्बुलेंस की सेवा अवरोधित होने पर लोगो और मरीजो को बहुत परेशानी उठानी पद रही है। अस्पताल में मरीज के परिजन हंगामा खड़ा कर रहे है। हालत अस्त व्यस्त है।