प्रतापगढ़ सिटी , 20 वर्षों में जब पत्थर प्रेम नहीं खत्म हुआ तो कार्यकाल खत्म होने के बाद भी उदघाटन कर खुद को संतोष दे रहे हैं हरि प्रताप सिंह , लेकिन हरि प्रताप सिंह का पेट इस तरह आकर किसी अधूरे कार्य का फीता काटने से नहीं भरेगा। अपना कार्यकाल पूरा कर चुके नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह का कल विवादास्पद कार्यकाल भी खत्म हो गया,परंतु इस समय बन रही स्टेशन रोड की आर.सी.सी. सड़क का उद्दघाटन के लिये कल रात में ठेकेदार गोविंद खंडेलवाल द्वारा शिलापट्ट का फाउंडेशन बनवाया गया और प्रातः उस पर शिलापट्ट जड़वाया गया और कार्यकाल के बीत जाने के बाद भी आज शाम को उस पर शिलापट्ट पर माला फूल चढ़ाकर उसका फीता हरि प्रताप सिंह द्वारा काटा गया । लोग दबी जुबान में कह रहे हैं की कुछ नगरपालिका कर्मचारी व कुछ चाटुकार सभासद और चहेते ठेकेदार अपना जमीर बेंच कर हरिप्रताप सिंह के कार्य करते रहे हैं।
 |
| हरि प्रताप सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया पत्थर |
जिले के आला आधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई,परंतु वो कुछ भी बोलने से बचते दिखे । हरि प्रताप से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की चाल है हमनें एक दिन पहले ही उद्घाटन कर दिया था और जिस दिन मैंने सड़क उद्घाटन किया मैं अपने कार्यकाल के अंतिम दिन में था। हरि प्रताप का कहना था कि उन्होंने कार्यकाल में शहर का बहुत विकास किया है। बड़े पैमाने पर सड़कें, नाले नालियां और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए हैं और शिलान्यास वे ही करते आ रहे हैं। इसलिए उन्हें गलत तरीके से कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि हरि प्रताप सिंह ने ये भी कहा कि उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने के बारे में प्रशासन ने उन्हें कोई जानकारी दी ही नहीं ।
वंही दूसरी ओर बसपा नेता ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है। बसपा नेता संतोष जैन का आरोप है कि चेयरमैन पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी हरिप्रताप सिंह ने बुधवार की शाम रेलवे रोड के कार्यो का लोकार्पण कर दिया।
 |
| संतोष जैन की कलम से .. |
अधिशासी अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि बुधवार से चेयरमैन को लोकार्पण या शिलान्यास का अधिकार नहीं रह गया है। अवधेश ने कहा जो शिकायत आई है उसका परीक्षण करवाया जाएगा।