![]() |
कुंडा : लाल बहादुर सिंह शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में वर्ष 2014 बैच के सीनियर प्रशिक्षुओं के सम्मान में वर्ष 2015 बैच के जूनियर बीटीसी विद्यार्थियों ने उनके विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विदा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई, इसके बाद जूनियर्स व सीनियर्स ने बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और सीनियर्स ने अपने अनुभवों को भी जूनियर्स से साझा किया, विदाई समारोह में जूनियर प्रशिक्षुओं ने सीनियर प्रशिक्षुओं को उपहार भेंट कर व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
इस दौरान कॉलेज के शिक्षक प्रमोद भारती, मो. रईस, मानेंद्र सिंह व प्रशिक्षु प्रभात सिंह, विनोद यादव, हिमांशु मिश्र, प्रांजल, दिव्यांशु,भूपेंद्र, विवेक, विकास, देवेंद्र, शिवांगी, अप्सरी, शिखा, वैभवी, नीति, शैलजा, एकता, रूपम, हेमा, संध्या आदि उपस्थित रहे।
