बच्चों से भरी स्कूल बस पुलिया पर पलटने से बची - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 9 अगस्त 2017

बच्चों से भरी स्कूल बस पुलिया पर पलटने से बची

 
जेठवारा,  बच्चों से भरी स्कूल बस पुलिया पर पलटने से बची यह इसलिए हुआ क्यों कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था । फिलहाल किसी बच्चे को चोट नहीं आई। उन सभी बच्चों को दूसरे साधन से स्कूल भेजा गया। जेठवारा थाना क्षेत्र में महियामऊ के पास स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में नर्सरी से हाईस्कूल तक की पढ़ाई होती है। बुधवार सुबह वही सात बजे  होंगे जब नर्सरी से हाईस्कूल तक के तकरीबन पचास बच्चे बस में प्रतिदिन की तरह स्कूल जा रहे थे। ऊदापुर नाले की पुलिया काफी संकरी है कि एक बार में एक ही वाहन गुजर सकता है। स्कूल बस पुलिया के पास पहुंची ही थी कि सामने से एक बोलेरो आ गई। लोगों ने बतया की बस की रफ़्तार इतनी तेज थी कि बस चालक बस को रोक नहीं पाया और बस पुलिया से टकराकर पलटते-पलटते बची। दर के मारे बस ड्राइवर भी बॉस छोड़ कर भाग निकला।बस में सवार बच्चों  डर गए और चिल्लाने लगे।तभी आसपास के लोग  पहुंचे और बच्चों को किसी तरह ढांढस बंधाया और बस से बाहर निकाला। खबर पाकर स्कूल प्रशासन ने दूसरा वाहन भेजकर छात्रों को स्कूल बुलवाया।