देश के महान चिन्तक, विचारक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर आयोजित जिला अस्पताल में रक्त दान शिविर में सम्बोधित करते हुये विश्वनाथगंज के विधायक डॉ० राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार का गरीबों के लिये जीवन दान के लिये प्रेरणादायी कार्यक्रम है। गरीब अशिक्षित लोग रक्तदान करने से डरते है। जिसके कारण बडे़ पैमाने पर रक्ताल्पता के कारण गरीब मरीजों की मृत्यू हो जाती है। आगे सम्बोधित करते हुये डॉ० आर० के ० वर्मा ने कहा कि प्रकृति की यह प्रणाली जाति और धर्म के नाम की दीवार खड़ी करने वाले लोगों के लिये तमाचा है क्योंकि रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी जाति और धर्म के लिये रक्तदान नहीं करता बल्कि एक इंसान को जीवन दान के लिये ब्लड डोनेट करता है। तथा प्रकृति की भी नियम यही है कभी-कभी सगे संबंधियों का रक्त नहीं लगता लेकिन किसी दूसरी जाति अथवा मजहब के लोगों का रक्त शरीर में मैच करके चढ़ाया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते आगे विधायक महोदय ने कहा कि अगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सच्ची श्रृद्धांजलि देनी है तो नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ जी के सरकार को धन्यवाद देते हुये जन-जन को रक्तदान (ब्लड डोनेशन) के प्रति जागरुक करना होगा जिससे रक्त के आभाव से किसी की मौत न हो सके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य की बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ तथा शिशु कल्याण मंत्री स्वाती सिंह रही।