![]() |
शनि देव धाम पर बकुलाही नदी में डूब कर मौत की सूचना मिलने पर मृत युवकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुँचे विश्वनाथगंज विधायक डॉ० आर०के० वर्मा।
प्रतापगढ़ जिले में शनिदेव धाम के बकुलाही नदी के घाट पर कल 5 साथी नहाने गए थे। इनमें से शिवांग सिंह हरखपुर; विजय कुमार उपाध्याय सीधापुर,मानधाता तथा तीसरा साथी रौनक सिह भुपियामऊ पचखरा ये तीनों साथी बकुलाही नदी में काल के आगोश मे समा गये थे। यह एक ह्रदय विदारक घटना थी। इलाहाबाद जनपद से गोताखोर बुलाए गए तीनों छात्रों का शव बकुलाही नदी से निकला गया। बाकी बचे 2 युवक सुरक्षित हैं। इस घटना से पूरे प्रतापगढ़ में कोहराम मचा गया था।
