तमंचा सटाकर दुकानदार को लूटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

तमंचा सटाकर दुकानदार को लूटा


गौरा। मामला गौरा के गीतानगर  का है जहाँ मोबाइल दुकानदार को बदमाशों ने तमंचा दिखा कर पर लूट लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस  ने फिलहाल इस घटना संदिग्ध बताया है। हालांकि लगातार हो रही इलाके में छिनैती, चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगो में काफी नाराजगी है।
फतनपुर थाना अंतर्गत आने वाले गाँव गोपालपुर हरिपालमऊ के रहिवासी अरविंद कुमार पुत्र माताफेर ने गीतानगर में एक मोबाइल की दुकान  चलाते है। मंगलवार शाम वह अपना दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। गीतानगर बाजार से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सूनसान जगह पर 2 मोटरसाइकिल सवार 4 बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया । जैसा ही युवक ने बाइक रोका बदमाशों ने उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बाद इसके बदमाशों ने उसके पास से चार हजार रुपये कैश और मोबाइल लूटकर भाग निकले। किसी प्रकार अरविंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद लौट गई। लोकल पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। ज्ञात हो कि इलाले में आए दिन चोरी, लूट और छिनैती की वारदातें आम हो गई हैं। जिससे लोग भय के साए में जी रहे हैं। कंप्लेंट के बाद भी पुलिस घटना को तहरीर लिखकर टरका देती है। जिससे दबंगों और बदमाशों का हौसला उफान पर है।