प्रतापगढ़ : जनपद प्रतापगढ़ के जिला कारागार में सब कुछ ठीक नही हैं, यहाँ कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कैदियों और अपराधियों की यहाँ चांदी हैं, ऐशोआराम हैं। लेकिन इन सब से बहार की दुनिया प्रभावित है। अपराधी जेल के अन्दर बैठकर ही अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे हैं। जिससे जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
प्रतापगढ़ जेल में दर्जन से ज्यादा ऐसे अपराधी हैं बंद है जो जेल में रहकर भी अपना गैंग (गिरोह) चला रहे है। ये गैंग लूटमार, छिनैती , राहजनी, वाहन चोरी, हत्या और स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। कारागार में क्रिमिनल्स के पास खुद का मोबाइल फोन होने से जेल के भीतर से ही गिरोह के संचालन में सहजता हो रही है। प्रतापगढ़ कारागार में इसके पूर्व भी कई बार अपराधियों के पास से मोबाइल फ़ोन पकड़े जा चुके हैं और यहाँ अब भी क्रिमिनल्स मोबाइल फ़ोन का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी सूचना विभागीय स्तर पर ही निरंतर आला अधिकारियो दी जा रही है। रविवार के दिन कैदियों के हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा करने की प्रकरण को जिस प्रकार से ऑफिसर्स गंभीरता से ले रहे हैं। उससे यह अनुमान लगया जा सकता है कि कि आने वाले दिनों में यहां सख्ती बरती जा सकती है। यदि इन मामलो में सख्ती न बरती गई तो ये तय है कि जिले में बढ़ते अपराधों की संख्या पर भी प्रभाव पड़ेगा।
