संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 16 अगस्त 2017

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत



लालगंज/प्रतापगढ़ आये दिन जिले में अपराध बढ़ता जा रहा है उसी क्रम में आज एक घर से ससुराल जा रहे युवक की बुद्धवार को संदिग्ध दशा में हो गईं और  मौत पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी  गई । जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली के कटरा संग्रामसिंह निवासी अमृतलाल 45 पुत्र सतई बुद्धवार को घर से साइकिल द्वारा अपनी ससुराल जा रहा था कोतवाली दढ़ियत के समीप है।

ससुराल के समीप दढ़ियत बाग में कुछ लोगों ने संदिग्ध दशा में युवक का शव को देखा तो ग्रामीणों को सूचना दिया। सूचना पर दढ़ियत व आसपास गांव के ग्रामीणों की बाग में भीड़  लग गई । शव की पहचान अमृतलाल के रुप में होते ही ससुराल की तरफ  कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल दिखा। पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। माँ बाप का भी रो रोकर बहुत हाल खराब है पुलिस अपने काम में लगी है। अभी तक मिली सूचना के अनुसार पुलिस अभी किसी नतीजे पर नही पहुँची है।