 |
| |
नमामि गंगे जन जागृत यात्रा का जनपद प्रतापगढ़ में दिनांक 27 अगस्त 2017 को कालाकांकर घाट पर पहुंचेगी। इस यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिनांक 09 अगस्त 2017 को किया था। पहुंचने वाली यात्रा में उ.प्र. होमगार्ड्स लखनऊ की ओर से प्रतापगढ़ से होकर बहने वाली गंगा नदी को निर्मल, अविरल व स्वच्छ बनाने के लिए उपस्थित जनसभा में जागरूकता अभियान के बारे में बताया जायेगा। कालाकांकर में गंगा नदी के पावन तट पर विशाल जनसभा का आयोजन कर कालाकांकर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं मुख्य अतिथि के सानिंध्य में होमगार्ड्स स्वयंसेवको द्वारा गंगा नदी को निर्मल, अविरल एवं स्वच्छ बनाने हेतु क्षेत्र के लोगों से विनम्रता पूर्वक लोगों को जागृत किया जायेगा उन्हें ये बताया जाएगा कि पावन नदी गंगा में कूड़ा-करकट जैसे पालीथीन, फूल, प्लास्टिक, दीपदान, नालों का पानी, कपड़ो की सफाई, मृतक जानवरो को प्रवाहित न करें। यदि यह गंदगी फैलाने वाले कृत न किये जायें तो गंगा को स्वच्छ करने के प्रयास हम थोड़ा सफल हो सकते हैं। यह सूचना प्रतापगढ़ जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
---------------
जिला सूचना कार्यालय, प्रतापगढ़(उ. प्र.) द्वारा प्रसारित