प्रतापगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी. एन. सिंह ने मानव सम्पदा फीडिंग का काम पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह फीडिंग कार्य 21 अगस्त पूरा करना है और यह उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। बी.एस.ए. ने कहा है कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक मानव सम्पदा का फीडिंग कार्य पूर्ण कराने हेतु जिले के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पहले ही आदेशित किया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक मानव सम्पदा फीडिंग कार्य की प्रगति असन्तोषजनक ही है। इस आदेश को गंभीरता से न लेने के कारण शासन ने इस मामले पर असंतोष जाहिर करते हुए एक अन्तिम अवसर प्रदान किया है।
बीएसए ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जारी अपने निर्देश में कहा है कि वे अपने-अपने विकास खण्ड के अवशेष शिक्षकों,शिक्षा मित्रों,अंशकालिक अनुदेशकों की मानव सम्पदा फीडिंग कार्य पूर्ण कराकर 21 अगस्त को सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्राप्त कराना सुनश्चित करे।बीएसएस ने कहा है कि मानव सम्पदा फीडिंग की सूचना 22 अगस्त 2017 को शासन में अनिवार्य रूप से भेजी जानी है ऐसी दशा में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राथमिकता के तौर पर सूचनाएं निर्धारित तिथि व प्रपत्र पर कार्यालय को प्राप्त कराएं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि जिस भी विकास खण्ड में मानव सम्पदा फीडिंग कार्य की पूरी सूचना प्राप्त नहीं हुई उस खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे और इसके बाद उत्तर दायित्व उन सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों का होगा।
![]() |
