बेल्हा में आज राज्यमंत्री स्वाति सिंह का आगमन - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 9 अगस्त 2017

बेल्हा में आज राज्यमंत्री स्वाति सिंह का आगमन


राज्य सरकार में बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री स्वाती सिंह का आज 9 अगस्त को सुबह 10.30 बजे, निरीक्षण भवन, प्रतापगढ़ में आना सुनिश्चित हुआ है। सुबह 10.35 बजे प्रदेश की मंत्री साहिबा बिजली विभाग, पावर हाउस जेठवारा खण्ड-2 के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगी। करीब 11 बजे वें जिला चिकित्सालय में महान चिन्तक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगी। इसके बाद दोपहर 12.10 बजे निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग चलेगी । दोपहर 1.00 बजे स्वाती सिंह राजधानी लखनऊ के लिये रवाना हो जाएँगी।