राजस्व दल करेगा एग्रीकल्चर लोन रिलीफ योजना का सत्यापन - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 2 अगस्त 2017

राजस्व दल करेगा एग्रीकल्चर लोन रिलीफ योजना का सत्यापन


प्रतापगढ़ : सरकार द्वारा जारी फसली ऋण माफी योजना का फिजिकल वेरिफिकेशन राजस्व दल से कराने का निर्देश SDO ने दिया है। इसके कार्य के लिए ADM सोमदत्त मौर्य को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।


वेरिफिकेशन का काम 10 अगस्त तक किया जाना है। मंगलवार को विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में CDO राजकमल यादव ने बताया कि वेरिफिकेशन का काम लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार की जॉइंट टीम द्वारा किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर जो दल बनायी गयी है उसमें अपर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, जानपद के कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक तथा जनपद के सूचना विज्ञान अधिकारी सम्मिलित हैं। जो भी वेरिफिकेशन रिपोर्ट प्राप्त होगा उसमें ग्रामवार और बैंकवार विवरण अलग अलग रहेगा।