योगी नौकरी दो या फाँसी दो नारा के साथ शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

योगी नौकरी दो या फाँसी दो नारा के साथ शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर


प्रतापगढ़: अपनी मांगे ने पूरी होने पर फिर सड़क पर उतरे जिले के  शिक्षामित्र और विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ ही सड़क एवं बी०एस०ए० दफ्तर पहुंचकर झाडू लगया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौपा।   विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने ‘योगी नौकरी दो या फाँसी दो’ के नारे लगाते हुए घोषणा किया कि जब तक शिक्षामित्रों को असिस्टेंट टीचर नहीं बनाया जाता, तब तक आन्दोलन प्रभावशील रहेगा।

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद भी मांगों पर विचार नहीं होने पर शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को सरकार के विरुद्ध खूब भड़ास निकाली। शिक्षामित्रों का मार्गदर्शन व नेतृत्व कर रही रीना सिंह, दित्रिक्ट प्रेसिडेंट, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के साथ छल किया है। सीएम योगी ने 15 दिन का वक्त लेकर शिक्षामित्रों को असिस्टेंट टीचर बनाने का भरोसा दिलाया था। मगर जो नीति जारी की गई है, उससे शिक्षामित्रों का कोई लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने ऐलान किया कि शिक्षामित्रों को असिस्टेंट टीचर बनाए जाने तक आन्दोलन प्रवर्तमान रहेगा। उन्होंने कहा कि हम गवर्नमेंट की हठधर्मिता के सामने नहीं झुकेंगे। जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि अब अपर सेक्रेटरी से कोई भी बात नहीं होगी। हमारा संगठन बात करेगा तो सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से ही और सामान कार्य का समान वेतन के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक सहायक अध्यापक पद बहाल नहीं किया जाता 21 अगस्त से लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इससे पूर्व जनपद भर के तमाम शिक्षामित्र गुरुवार को कचहरी परिसर में इकठ्ठा हुए। दोपहर लगभग 1 बजे जुलूस के रोप में निकले शिक्षामित्रों ने पुलिस अंबेडकर चौराहा, लाइन चौराह तथा मीराभवन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर ने के बाद बी०एस०ए० कार्यालय में झाडू लगाई। वही शिक्षामित्रों के गुस्सा को देखते हुए पुलिस प्रशन भी सावधान (अलर्ट) रही।