प्रतापगढ़ स्टेशन पर सफाई पखवारा अभियान, कर्मचारियों को दिलाया स्वच्छता को लेकर शपथ - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

प्रतापगढ़ स्टेशन पर सफाई पखवारा अभियान, कर्मचारियों को दिलाया स्वच्छता को लेकर शपथ


प्रतापगढ़ : बुधवार के दिन लखनऊ मंडलीय कार्यालय से आए रेलवे अधिकारियों ने प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर सफाई पखवारा अभियान का आगाज़ किया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को अपने कार्यालय, घरों व रेल में सफाई रखने और स्वच्छता को लेकर जागरूक रहने की शपथ दिलाई।

मंडल इलेक्ट्रिक अभियंता जे० के० लोहिया, असिस्टेंट वाणिज्य प्रबंधक वृज बहादुर और पब्लिक कंप्लेंट इंस्पेक्टर जे० के० राय ने बुधवार को स्टेशन की सफाई कर इस अभियान का शुभारम्भ किया। अधिकारियों सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाया कि कोई भी कर्मचारी न तो गंदगी करेगा और न ही गन्दगी करने देगा और ट्रेन को क्लीन रखने में मदद करेंगे। कर्मचारी लोगो को भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक करें, ऐसी अपील की। इसके पश्चात अधिकारियों ने स्टेशन का अच्छी तरह निरीक्षण किया। अफसरों टग कक्ष में एक्झास्ट फैन लगाने का निर्देश वरिष्ठ खंड इंजिनियर इलेक्ट्रिक संजय सिंह यादव को दिया। इंस्पेक्शन के दौरान स्टेशन को साफ-सुथरा देख कर ख़ुशी व्यक्त की।

इसी कड़ी में चग डिपो अधिकारी डी० के० यादव के अगुवाई में CNW कार्यालय के सामने भी सफाई अभियान चलाया गया। उन्होने कर्मचारियों को साफ़-सफाई के बारे में डिटेल से बताया। वरिष्ठ खंड इंजिनियर वी० बी० शुक्ला ने कर्मचारियों को स्वच्छता को लेकर शपथ ग्रहण करवाया।