चिलबिला पुलिस वाले पाल रहे हैं वाहन चोर - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

चिलबिला पुलिस वाले पाल रहे हैं वाहन चोर

 
अभी सप्ताह भर पहले चिलबिला के ही निवासी सुरेश मौर्या की मोटरसाइकिल श्रीराम वाटिका चिलबिला से चोरी हो गई थी।
 वंहा लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में मोटरसाइकिल चोरों की तस्वीर कैद हो गयी। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस चौकी को दिया था। क्यों कि सी.सी.टी.वी. में चेहरा दिख चुका था इसलिए एक वाहन चोर को पुलिस ने उठा लिया था, लेकिन भ्रष्टाचार में डूबी पुलिस ने लेनदेन होने के बाद चोर को छोड़ दिया और नाटकीय अंदाज में चिलबिला स्थित काली मां मंदिर के पास मोटरसाइकिल को छोड़ दिया गया,इतना ही नहीं मोटरसायकिल के साथ ही मोटरसायकिल के कागजात व  वाहन चोर का आईडी कार्ड भी मौके पर मिला है। सी.सी.टी.वी. कैमरे में वाहन चोरों का चेहरा सामने आया है दोनों चोर जाने-पहचानें  हैं फिर भी कार्यवाई नहीं हो रही है। इस तरह अगर पुलिस काम करेगी तो इसे चोर को पालना ही कहा जायेगा। जानबूझ कर मामला रफा दफा किया जा रहा है।
     इधर नाटकीय तरीके से मोटरसाइकिल का मिलना व शातिर चोरों पर कार्यवाई न होना चिलबिला चौकी पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
     सबूत की बात करने वाली पुलिस सबूत होने पर भी कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है।