प्रतापगढ़ में हुआ बड़ा हादसा - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 7 अगस्त 2017

प्रतापगढ़ में हुआ बड़ा हादसा

 लीलापुर में मिश्रपुर नामक स्थान पर रविवार को बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया लेकिन जो हुआ वो अकल्पनीय था जैसा कि आप चित्र में देख पा रहे हैं एक ट्रक पेड़ के नीचे दबा हुआ है यह हादसा सचिवालय के सामने स्थित राजमार्ग पर हुआ गनीमत यह रही कि ड्राइवर और उसका साथी पूरी तरह से बच गए ।
  पेड़ काफी बड़ा था और इस बड़े ट्रक को बर्बादी का कारण बना । प्रतापगढ़ में बारिश की वजह से मिट्टी की कटान काफी हुई है जिसकी वजह से भारी पेड़ों के सड़क पर गिरने की गुंजाइश कंही न कंही बनी रहती है । प्रतापगढ़िया प्रशासन को इस तरह के पेड़ों को चिन्हित करना चाहिए जिससे भविष्य में इससे भी बड़ी घटना से मासूम लोगों को बचाया जा सके ।