![]() |
उन्होंने विधवा, वृद्धावस्था व विकलांग पेशन का शिविर आयोजित किए जाने के लिए क्षेत्रीय समिति के लोगों की सराहना की और कहा कि पेंशन लागू कराने में पूरी मदद करुंगी और रामपुरखास में हर जगह शिविर लगवाकर गरीबों को सरकारी पेंशन का लाभ दिलवाऊंगी। इस शिविर में सांगीपुर क्षेत्र की न्याय पंचायत सांगीपुर बसुआपुर व असांव के आस पास के लोगों का वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन का फार्म भरवाया गया।मंच पर आयोजन की अध्यक्षता पं दृगेशचंद्र तिवारी ने की। मंच का संचालन अधिवक्ता अखिलेश मिश्र ने किया। शिविर का संयोजन ओमप्रकाश शुक्ल व राजू ने किया।
इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह, सांगीपुर वीडियो चंद्रप्रकाश, एडीओ समाज कल्याण रवियादव,अंशुमान तिवारी, त्रिभुवन, सुधीर तिवारी, ओम पांडेय आदि मौजूद रहे।

