![]() |
प्रतापगढ़: जिला प्रशासन की तरफ से स्वच्छता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। यह बात कि जानकारी मुख्य विकास अधिकारी राज कमल यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है। उन्होंने बताया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति व जागरूकता और प्रचार प्रसार के लिए 20 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रतापगढ़ स्टेडियम में स्वच्छता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी (अधिकारी/कर्मचारी) क्रिकेट टीम के गठन हेतु विकास भवन के दुसरे महले पर विलेज डेवलपमेंट विभाग के सहायक लेखाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह के पास 19 अगस्त 2017 तक अपना नाम दे सकता है। स्वच्छता के प्रति लोगो में अवेयरनेस लाने का यह एक उम्दा कदम है।
