 |
|
पट्टी, प्रतापगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के उपलक्ष्य पर अन्त्योदय मेला तथा प्रदर्शनी का उद्घाटन पट्टी विकास खण्ड मुख्यालय परिसर में ब्लाक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह ने तीन दिवसीय (17, 18 और 19) अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उसके बाद कई विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के अध्यक्ष और एक महान विचारक थे। पं0 उपाध्याय जी अन्तिम व्यक्ति के विकास के लिये निरंतर प्रयासरत रहे। इसलिए हमारा यह कर्तव्य है कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के बताये हुये रास्ते का अनुसरण करते हुये समाज के अन्तिम व्यक्ति के विकास हेतु प्रयास करना चाहिये। समाज के पिछड़े, गरीब लोगों को नौकरी व रोजगार से जोड़ने के लिये तैयार रहना चाहिये। उन्होने आगे यह भी बताया कि अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का मुख्य उद्देंश्य है कि सोसाइटी के गरीब, पिछड़े व्यक्ति को यू० पी० सरकार द्वारा संचालित विकासशील योजनाओ से जोड़े और उससे सम्बंधित जानकारी देना है। इसके बाद उन्होने कहा कि व्यवसायिक प्रशिक्षण कौशल विकास केन्द्र से ट्रेनिंग दिलवाकर और मुद्रा योजना से धन उपलब्ध कराकर जनता को स्वरोजगार की व्यवस्था करायी जाये, जिससे समाज के पिछड़े लोगो का विकास हो पाए। इसके अतिरिक्त उन्होने प्राइम मिनिस्टर आवास योजना, पेंशन योजना, विद्युतीकरण योजना के बारे में लोगो को जानकारी दी।
इस मौके पर सूचना विभाग से आये सांस्कृतिक दल ने लोक गीत के माध्यम से पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी जीवनी पर प्रकाश डाला और उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मेले में उद्यान विभाग, सूचना विभाग, बाल विकास परियोजना पट्टी, कृषि विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, वन विभाग, कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदर्शनी लगाईं गई। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी आर०पी0० सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विनोद, रमाकान्त मिश्रा, महेन्द्र दूबे, आशीष खण्डेलवाल, अनिल सिंह, आनन्द शुक्ला आदि मौजद थे।