![]() |
संडवा चंद्रिका: वाहन चेकिंग के दरम्यान अंतू पुलिस ने छतरपुर तिराहे से सवा किलो गांजा के साथ एक युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बुधवार की रात को अंतू के इन-चार्ज SO सुरेश कुमार सैनी वाहन चेकिंग कर रहे थे। छतरपुर तिराहे के नजदीक आ रही बोलेरो को रोक कर तलाशी ली तो गांजा मिला. यह पीरूपुर गाँव के रहने वाले राहुल सिंह के पास से सवा किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बोलेरो को सीज करते हुए आरोपी राहुल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। इन-चार्ज SO सुरेश सैनी ने प्रकरण से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
