![]() |
चोटी काटने की अफवाहों के दरम्यान एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को गाँव में भ्रमण करते देख गाँव वालों ने चुटिया काटने वाली महिला होने के शक में उसको पकड़ कर पीट दिया। पुलिस को कॉल कर पुलिस को हैण्डओवर कर दिया। मौके पर पुलिस देर में पहुंची, इस बीच विक्षिप्त महिला से लोगो ने अभद्रता और उद्दंडता भी की। मानसिक रूप से वह महिला विक्षिप्त बताई जाती है, जो अंतू क्षेत्र की थी जिसे उसके परिवारवाले बुधवार को अपने संग घर ले गए। बाघराय क्षेत्र में काफी दिन से चोटी काटने का अफवाह चल रहा है। मंगलवार को रात ग्राम कोर्रही में एक औरत संदिग्ध स्थिति में इलाके में घुमती नजर आई। ग्रामीणों को शक हुआ कि यह चोटी काटने वाली महिला हो सकती है और उसे पकड़कर पूछताछ की किन्तु वह कुछ बता नहीं पा रही थी। पागल महिला कभी कुछ बोलती तो कभी कुछ और जिससे गाँव वालों का शक विश्वास में तब्दीक गया और उसे जमकर पीटाई कर दी। बाद UP-100 Police को इस सम्बन्ध में जानकारी पुलिस दी गई तो कुछ देर में पुलिस पहुंची। देरी में पहुँचने के कारण ग्रामीण पुलिस से भी रुष्ट हो गए और उनसे भी अभद्रता की। इसके बाद पुलिस महिला को थाने ले कर आई। उसे फुसलाकर पूछने पर बतया कि वो अंतू इलाके की है। SO नागेन्द्र नागर ने अंतू पुलिस से सत्यापन किया तो ज्ञात हुआ महिला सावित्री देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी कापा धरौली अंतू की निवासी है और मानसिक रोगी व गायब बताई गई। पुलिस ने परिवार वालों को इत्तला किया तो बुधवार को सुबह उसका पुत्र आलोक ग्रामीणों के साथ पहुंचा। महिला को अपनी माँ बता कर संग ले गया।
