कटरा गुलाब सिंह में कटी चोटी - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 10 अगस्त 2017

कटरा गुलाब सिंह में कटी चोटी


जेठवारा: जिले में चोटी कटे की घटनाये रुकने का नाम नही ले रही।  लगभग हर रोज कहीं न कहीं चोटी काटने की घटना प्रकाश में आ रही हैं।  गुरुवार को जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटरा गुलाब सिंह निवासी सुमेरा नर्स की कटी पायी गई।   चोटी रात करीब 12:30 बजे बाहर सोते समय कटी थी।  शरीर में झनझनाहट हुई तो उठकर देखा तो उसकी चोटी कट गई थी।  रात में परिवार वाले डर के कारण सोराव स्थित एक निजी अस्पताल में जांच कराया।  इस समय पीड़ित की हालत स्वस्थ है और परिजनों के साथ अपने घर पर है।

दूसरी घटना जो प्रकाश में आई है, वह मान्धाता विकास खंड के कटरा गुलाब सिंह के पास गाँव सराय मुरार सिंह की हैं, जहाँ एक महिला की चोटी कट गई।  चोटी कटने की घटनाओ को लेकर तरह -तरह की चर्चा पर संसय बरकरार हैं।  मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० अजय कुमार मिश्र का बयान ऐसी घटनायें सामूहिक उन्माद से जुड़ी हैं, जो की मानसिक विकृतियों को दर्शाती हैं।  ऐसे मे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।  खैर चोटी कटने की घटना का रहस्य जो भी हो, लेकिन जनता में भय की स्थिति बरकरार हैं।