![]() |
प्रतापगढ़: चोटी कटने की अफवाह कहे या घटना लेकिन ये जो भी हैं लोगो के लिए आफत बन गई हैं। बीती रात जिले मे कई जगह कटी चोटी और यह सिलसिला काफी लम्बे से चले आ रहा है। जिले में दर्जनों से अधिक चोटी कटने की घटनाये प्रकाश में आई हैं। मान्धाता थाना अंतर्गत आने वाले कुटिलिया अहिना ग्रामसभा में महिलाओं की चोटी न कटे इस हेतु ग्राम की महिलाओं ने नीम के वृक्ष के नीचे काली माई की थान पर एकत्रित हुई और लोटा में जल फूल अच्छत भर कर काली माँ की सामूहिक पूजा किया जिससे महिलाओ की चोटी न कटे। इस बीच अमरावती सहित कई औरतों ने बयान भी दिए।। इस तरह की पूजा की इलाके में चर्चा जोरों पर है। लोगो का अन्धविश्वास और भय इस कदर बढ़ चुका हैं कि वो इस तरह के घटनाओ से बचने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो रहे है। इस बीच अंध विश्वास और अफवाहों का बाज़ार गरम है।
