![]() |
घुइसरनाथ धाम प्रतापगढ़ :सांगीपुर - लालगंज राजमार्ग पर गंजेहड़ी मोड़ के पास पुलिया के नीचे एक विवाहिता महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। हत्या कर लाश को फेक दिया गया है |आशंका है कि हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया है।
महिला के शरीर पर चोट के निशान देखे गये हैं। उसके दोनों हांथ के अंगूठे में स्याही लगे होने की चर्चा है।सांगीपुर व लालगंज थाने की सीमा पर अमावां बाजार के पास गजेंहडी गांव का मोड़ हैं। मोड़ से लगी पुलिया के नीचे राहगीरों ने महिला का शव देखा। लोगों ने मामले की जानकारी सांगीपुर पुलिस को दी। सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश लालगंज कोतवाली क्षेत्र में होने की बात कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद लालगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नही हो पायी है।
