बस अड्डे के पास सड़क फुटपाथ पर कब्जा व निर्माण कार्य शुरू - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 10 अगस्त 2017

बस अड्डे के पास सड़क फुटपाथ पर कब्जा व निर्माण कार्य शुरू



जनपद प्रतापगढ  के उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन विभाग द्वारा स्थानीय बस अड्डे पर अम्बेडकर चौराहा से मीरा भवन रोड पर बनी सड़क के फुटपाथ पर तगड़ा वाला अतिक्रमण किया जा रहा है ।

ज्ञात हो कि इस रोड पर पहले से ही विभागीय बसों के खड़ी होने के कारण आवागमन में असुविधा होती है । अब फुटपाथ पर भी अतिक्रमण होने से स्थिति और भी नारकीय बनने की ओर अग्रसर है । सड़क पर कब्जा पूरे प्रतापगढ़ ने किया है हर सड़क गली बन गयी है। जनता को गर्मी, सर्दी या बरसात हर समय भयानक जाम से जूझना पड़ता है । अब यदि सरकारी विभाग ही कब्जा करेगा जनता कंहा जाएगी।

न नेता ध्यान देते हैं न अधिकारी और ज्यादा ध्यान दे देंगे तो प्रतापगढ़ का जाम नहीं खत्म हो जाएगा उन्हें न तो प्रतापगढ़ से कुछ खरीदना है न उन सड़कों में फसना है । पुलिस है न रोड खाली करवाने के लिए और नौकर ले आएंगे जरूरत की चीजें बाकी जो नेता और अधिकारी खुद खरीदते हैं वो इलाहाबाद, लखनऊ या दिल्ली से आ जायेगा ।