प्रतापगढ़ में सरकार की गरीब कल्याण योजनायें गरीब विधवा महिला के लिए साबित हो रही हैं बेमानी - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 10 अगस्त 2017

प्रतापगढ़ में सरकार की गरीब कल्याण योजनायें गरीब विधवा महिला के लिए साबित हो रही हैं बेमानी


मंगलेश कुमार जो मानसिक रूप से सही नहीं हैं।
मामला प्रतापगढ़ जिले के कन्धई थाना क्षेत्र में बेलखरनाथ विकासखंड के बशीरपुर गांव का है। लगभग तीन साल पहले पति की मृत्यु हो जाने के कारण पहले से गरीबी व सरकारी सुविधाओ की मोहताज सुर्यकली पत्नी स्व. बच्चन की आर्थिक हालात बद से बदतर हो चुकी है। इसी तंगहाली में उनका घर भी बारिश की वजह से गिरने की कगार पर है।
सरकारी सुविधाओ की मोहताज सुर्यकली का घर।
जीवन के इस घोर बुढ़ापे की अवस्था में सूर्यकली को ईश्वर ने भी बहुत कष्ट दिया हैक्यों कि उनके इकलौते पुत्र मंगलेश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नही रहती है जिसके कारण पत्नी भी उसको छोड़कर अलग अपने मायके मे छोटी मोटी नौकरी करके गुजारा कर रही है। गरीबी व जागरूकता की कमी के कारण उसकी कंहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है ।विधवा का परिवार गांव के कुछ अच्छे लोगों की मदद से जैसे तैसे चल रहा है वही लोग खाने की व्यवस्था कर दे रहे हैं जिससे गुजारा चल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर विधवा प्रशासन की मदद की आस मे दिन गुजार रही है।