![]() |
जनता की समस्याओ और शिकायतों को निस्तारण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जारी आई०जी०आर०एस० अर्थात जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें प्रतापगढ़ जिले में अधिक संख्या में पेंडिंग है। जिससे लोगो की समस्याओ और कम्प्लेंट्स का निस्तारण नही हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में 23 अगस्त 2017 को कैम्प कार्यालय IGRS पोर्टल के सभी सन्दर्भो की विस्तार में समीक्षा रोपहर 5 बजे की जायेगी। इस मीटिंग में सभी सम्बन्धित अफसरों को निस्तारण आख्या की हार्ड कापी अद्यतन स्थिति और पूर्ण जानकारी के साथ वक्त से मीटिंग में उपस्थित होना अनिवार्य बताया है। समीक्षा मीटिंग जिला स्तरीय अफसरों, सभी खण्ड विकास अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रतिभाग करना सुनिश्चित हुआ है।
