![]() |
गड़वारा: अंतू थाना अंतर्गत आने वाले जगेशरगंज बाजार के इंटर कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने के आरोपी एक लड़के की पिटाई हो गई। कुछ समय बाद पहुँचे लड़के के घर वालों के साथ इलाके के लोगो ने खूब हंगामा किया। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने ने बीच-बचाव कराते हुए हंगामा ख़त्म कराया। गुरुवार के दोपहर इंटर कॉलेज की छात्राओं से बदसलूकी और छेड़ रहे युवकों को व्यापारियों के रोकने पर लड़के भीड़ गए। इतने में व्यापारियों में से एक ने ने एक लड़के को पीट दिया। वह लड़का घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में शिकायत की। थोड़ी देर में लडको के परिजनों सहित दर्जनों लोग लाठी-डंडा ले कर जगेशरगंज बाजार आ धमके और व्यापारियों से गाली-गलौज करने लगे और हंगामा खडा हो गया। अफरातफरी मची तो बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव करके किसी प्रकार झगडा ख़त्म कराया। जानकारी मिलते ही पर चीता मोबाइल के सिपाही मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक विवाद ख़त्म हो गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मामला दो भिन्न कम्युनिटी से जुड़ा होने के वजह से अंतू पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया है।
