बेल्हा के हर ब्लॉक को मिलेंगे पांच मॉडल स्कूल - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 2 सितंबर 2017

बेल्हा के हर ब्लॉक को मिलेंगे पांच मॉडल स्कूल


अपने प्रतापगढ़ जिले के हर ब्लॉक में अब 5  मॉडल स्कूलों को शुरू किया जायेगा। सबसे बड़ी बात कि इसमें बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। मॉडल स्कूलों से बेहतर परिणाम मिलने के कारण शासन ने यह अहम निर्णय लिया है कि प्राइमरी के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में भी शिक्षा मिलनी चाहिए । हालांकि अप्रैल 2015 में  जिले में दो मॉडल स्कूल की स्थापना की गई थी। पायलट प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत इसका संचालन किया गया था। आपको बता दें कि इसमें सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जो राजगढ़ क्षेत्र में आता है व प्राथमिक विद्यालय जो डोमीपुर भुवालपुर क्षेत्र में आता है यहां मॉडल स्कूल का संचालन किया जा रहा है।
      सरकार द्वारा चलाये जा रहे मॉडल स्कूलों में बच्चों व उनके अभिभावकों ने अपनी रूचि बढ़ाई इसका नतीजा ये हुआ कि राजगढ़ में कुल 186 तथा डोमीपुर में 226 बच्चे वर्तमान में पंजीकृत है। यही एक वजह है कि हर ब्लॉक को पांच मॉडल स्कूल मिल रहे हैं, अतएव शासन के इस फरमान में बेसिक शिक्षा विभाग,प्रतापगढ़ ने मॉडल स्कूलों के लिए प्राइमरी स्कूलों के चयन शीघ्र ही करेगा। इसी आने वाले अक्तूबर से ही संचालित होंगे ये स्कूल क्यों कि शासन ने चालू शिक्षण सत्र के अक्तूबर में मॉडल स्कूलों का संचालन करने के लिए आदेशित किया है। भले ही पढाई अंग्रेजी माध्यम में होगी लेकिन यह पूरी शिक्षा प्राइमरी स्कूल की तरह नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।