सल्फास खाकर 40 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 2 सितंबर 2017

सल्फास खाकर 40 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

 
नगर कोतवाली क्षेत्र के किना का पुरवा नामक गाँव का निवासी हीरालाल जिसकी उम्र लगभग 40  वर्ष थी, उसने शुक्रवार की सुबह घरेलू विवाद से नाराज होकर घर में गेंहूं की कोठी में रखा सल्फास खा लिया। जब स्थित ख़राब हुई तो गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल  ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बहुत दुखी थे रोते बिलखते हुए किसी तरह शव लेकर घर चले गए।
      पहले कसी को कुछ पता ही न था, लेकिन सल्फास खाने की वजह से पेट दर्द और उल्टी होने पर वह चिल्लाने लगा। परिजन उसे लेकर निजी वाहन से अस्पताल ले गए लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चूका था फिर भी परिजनों मन की शांति के लिए इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने  उसे देखा और  उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसिया कार्यवाही के डर से परिजन शव लेकर घर चले गए। इस घटना की वजह से  पूरा गांव दुखी है और सल्फास खाने की वजह से गांव में तरह- तरह की चर्चा है।