जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मीटिंग सम्पन्न - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 2 सितंबर 2017

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मीटिंग सम्पन्न


प्रतापगढ़| शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राज कमल यादव की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मीटिंग सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० आर० के० नैय्यर ने पिछली मीटिंग के कार्रवाई की पुष्टि की तथा लिये गये फैसलों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत करते हुये उपलब्ध सेवाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। वित्तीय वर्ष 2017-18 मे प्राप्त दिशा निर्देशों पर चर्चा हुई एवं जरुरी कार्यो को मंजूरी मिली। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के महिला चिकित्सक की नियुक्ति पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसी प्रकार निविदा प्रक्रिया के सम्पादन पर चर्चा हुई एवं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक के मानदेय के भुगतान के सम्बन्ध में भी बात की गई। जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में संचालित एन०आर०सी० के लिए ए०सी० खरीदने की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों के भुगतान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमशः मान्धाता, रानीगंज, कोहड़ौर, सांगीपुर की प्रगति धीमी होने पर सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को वार्निंग देते हुये निर्देशित किये कि 15 सितम्बर के पूर्व लाभार्थियों के बैंक खाते में उनका भुगतान पहुँच जाना चाहिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की दिशा निर्देश के सम्बन्ध में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टरो से जानकारी चाही गयी तो कोई भी चिकित्साधिकारी इसकी कोई विस्तृत जानकारी ठीक तरीके से नही दे पाये। इसके लिए उन्हें कड़े निर्देश दिये गये। यह भी निर्देशित किया गया कि जब भी आर०के०एस०के० की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हो तो वहां के सम्बन्धित उपजिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क करके उन्हें जानकारी दी जाये जिससे वे भी इस मीटिंग में भाग ले सके। अनटाइड फण्ड से बच्चो को वजन करने वाली मशीन का जो भी भुगतान बाकी है उसके बारे में सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इसका अदायगी फ़ौरन कर दें।