प्रतापगढ़ के किसान जिला उद्यान कार्यालय में आलू बीज खरीदने के लिए करें आवेदन - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

प्रतापगढ़ के किसान जिला उद्यान कार्यालय में आलू बीज खरीदने के लिए करें आवेदन


जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जिले को 200 कुन्तल आलू बीज का आवंटन दिया गया है। इसे राजकीय शीतगृह अलीगंज लखनऊ से प्राप्त होने की तिथि 26 अक्टूबर 2017 निर्धारित की गई है। सरकार के आदेश के अनुरूप सफेद व लाल आलू के आधारित प्रथम की दर  1400/- रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित की गई है।  जो किसान आलू का बीज खरीदने के इच्छुक हैं वह अपना आवेदन पत्र , खतौनी, एक आई.डी.(मतदाता पहचान पत्र, आधारकार्ड, राशनकार्ड) संलग्न करके कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी प्रतापगढ़ (05342-222269) के कु. सरिता प्रभारी (मो.नं.-8318625882) के पास जमा करा सकते हैं और आलू खरीद सकते हैं।