एक शख्स यूपी के इलाहाबाद में गुरूवार को सुसाइड करने के लिए के लिए नए वाला यमुना पुल पर चढ़ गया। लोगों ने देखा तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद वहां पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारने की कोशिश की। लेकिन वो उतने को तैयार ही नहीं हुआ। उसने प्रतापगढ़ एसपी शगुन गौतम पर गंभीर आरोप लगाये उसने चिल्ला कर और लिखकर बताया कि एसपी ने उसे चोर बोलकर बदनाम किया है।
इलाहाबाद निवासी अजय कुशवाहा सुबह 11 बजे नए वाले यमुना पुल के पिलर नं. 18 (नैनी साइड) पर चढ़ गया। काफी ऊंचा पिलर जो सड़क से 63 मीटर ऊंचा और यमुना नदी के जलस्तर से 116 मीटर ऊंचा है। जब उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर कीडगंज और नैनी थाने की पुलिस पहुंची। उस शख्स को उतारने का प्रयास करने लगे पर लेकिन युवक ने इंकार कर दिया। वह अपनी जिद पर अड़ा था उसने बताया कि एसपी प्रतापगढ़ शगुन गौतम की वजह से उसे अपराधी घोषित कर दिया गया है जबकि वह बेगुनाह है इसलिए वह अब अपनी जान दे देगा। कुछ देर यही सब चलता रहा फिर कहीं से पता चलने पर उसका साथी मनोज भी पुल पर पहुंचा। तो उसने पुलिस को कुछ जानकारी दी।
उस शख्स ने एक लेटर लिखा था। उसने लिखा था कि
''मेरे ऊपर चोर होने का लेबल लगाया है SP प्रतापगढ़ शगुन गौतम ने जिसकी वजह से मैं अपने मां-बाप और गांव वालों की नजर में गिर गया हूँ। न मेरी हिम्मत है मेरी गांव जाने की न हौसला बचा है जबकि मेरे मां-बाप की तबीयत बेहद खराब है।''
''मैं बहुत लज्जित महसूस कर रहा हूँ और शर्मिंदा हूं, इसलिए मेरे सामने अब आत्महत्या के सिवाय कोई दूसरा बात नजर आ रहा है। जब मेरी मौत हो जाये तो एसपी प्रतापगढ़ शगुन गौतम, थाना प्रभारी कुंडा अनिरुद्ध प्रताप और एस.ओ.जी. प्रभारी अमित पांडे के विरुद्ध जांच कराई जाए और इन्हें फांसी की सजा दी जाए।''
''इसके बाद ही मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। क्योंकि मेरी बर्बादी का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ एसपी प्रतापगढ़ शगुन गौतम है।"
क्या केस था :
अजय नैनी क्षेत्र के खरकौनी मोहल्ले में रहता है और एसएससी की तैयारी रहा है। वहीं उसका छोटा भाई विजय भी रहता था।
वहीं दूसरी तरफ एक लेटर FIR की कॉपी मिली। जिसके जरिए ये पता चला कि अजय को प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाने की पुलिस ने 19 जून 2017 को ट्रक चोरी करने में जेल भेजा था। हालांकि उसके साथ तीन और लोगों को भी भेजा गया था।
पुलिस का बयान :
एसपी यमुनापार नरेंद्र चौधरी ने कहा, ''करीब सुबह 11 यह शख्स पुल पर चढ़ गया। बड़ी मशक्कत के बाद जिसे 4 बजे तक सही सलामत फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतार लिया था। अब उसके आरोपों के आधार पर जांच कराई जाएगी। जो सही होगा उसी के अनुसार कार्रवाई करेंगे।
