![]() |
भारत के अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों की तरह प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब मुफ्त की वाईफाई सुविधा मिलेगी। यह सुविधा सिर्फ प्लेटफार्म तक ही सीमित है। आप स्टेशन के बाहर इसे प्रयोग नहीं कर पाएंगे । वाईफाई मशीन को आज यानी शुक्रवार से चालू किया जायेगा। जिओ और फोर-जी डिवाइस के ज़माने में प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पैर आने वाले प्रतपगढ़िया यात्री व अन्य आने जाने वाली ट्रेनों पैर बैठे यात्री अपने २जी या ३जी फ़ोन पर भी तेज इंटरनेट का मजा ले सकेंगे और उनको अब इंटरनेट के लिए डाटा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
यह सुविधा लेने के लिए यात्रियों को कोड के रूप में अपना मोबाइल नम्बर देना होगा।उसके बाद एक ओ.टी.पी. मिलेगा उसे कन्फर्म कर इस सुविधा का मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं ।
