40 वर्ष से कार्यरत समाहर्ता हरिकेश दुबे को नगरपालिका परिषद बेला ने दी भावभीनी विदाई - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

40 वर्ष से कार्यरत समाहर्ता हरिकेश दुबे को नगरपालिका परिषद बेला ने दी भावभीनी विदाई

 
नगरपालिका, प्रतापगढ़ में आयोजित 40 वर्ष से कार्यरत समाहर्ता हरिकेश दुबे को विदाई दी गई। एक कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूल मालाओं से सम्मान किया। यह कार्यक्रम नगरपालिका के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुआ। सफाई इंस्पेक्टर, जे ई जलकल, एवं नगरपालिका के लगभग-लगभग सभी कर्मचारियों ने विदाई कार्यक्रम में सहभागिता की और हरिकेश दुबे के पूरे कार्यकाल पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में हरिकेश दुबे के कई अवकाश प्राप्त साथी भी उपस्थित थे।
 कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह(पूर्व सभासद) ने किया। यह विदाई कार्यक्रम का सुरजीत सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका ई.ओ. अवधेश यादव ने की। उन्होंने हरिकेश दुबे की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
    विदाई समारोह के अंतिम समय में हरिकेश दुबे ने रूंधे गले से सभी का आभार व्यक्त किया।