 |
| |
संडवा चंद्रिका स्थित सी.एच.सी. में संविदा पर तैनात डॉक्टर प्रीति ने शुक्रवार को महिला अस्पताल में बवाल मचा दिया, उसने ओपीडी से लेकर सीएमएस के चैम्बर तक सिर पर उठा लिया। इस महिला डॉक्टर को सीएमओ दफ्तर से सम्बद्ध किया गया है। सुबह करीब 10 बजे दिन शुक्रवार को यह महिला जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में आराम से आई और अपने मन से ही वंहा खड़े मरीजों को एक एक कर बुला चेकअप करना शुरू कर दी। अस्पताल के कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया लेकिन आवेशित महिला डॉक्टर ने कर्मचारियों को जी भर के खरीखोटी सुनाई। वंहा उपस्थित मरीजों को धमकाया और भला बुरा कहने लगी। यह हंगामा इतना तगड़ा था कि पुलिस तक बुलानी पड़ गई, हुआ यूं कि जब ओपीडी में बवाल मचाया गया तो इसकी जानकारी सीएमएस डॉ. एस.के. त्रिपाठी को हुई तो वो भी मामले कि गंभीरता देखते हुए वहां पहुंच गए। जब उन्होंने डॉक्टर प्रीति को ओपीडी से जाने को कहा तो वह उनसे बौराय गई फिर क्या था भीड़ गयी सीएमएस डॉक्टर एस. के. त्रिपाठी से और खा कि तुम्हे भी देख लूंगी। समझदारी से सीएमएस उक्त महिला को अपने चैम्बर ले आये लेकिन महिला डॉक्टर का पारा चढ़ा हुआ था वो वहां भी शांत नहीं हुई।उसी चैम्बर में घंटे भर हंगामा होता रहा। महिला के अतिआवेशित होने पर सीएमएस ने पुलिस बुलाई तो माहौल थोड़ा शांत हुआ। सी.एम.एस. ने बताया कि इस महिला चिकित्सक की तैनाती सी.एम.ओ ऑफिस में की गई है परन्तु दबंगई दिखाते हुए यह महिला डॉक्टर मनमाने तरीके से ओपीडी में बैठ गयी और मरीज देखने लगी। मानलीजिए ऐसे में यदि मरीजों के साथ किसी भी अनहोनी घटना पर होने पर जवाबदेही तो मेरी ही बनती। हमने बस मरीज देखने के लिए रोका था लेकिन इस महिला डॉक्टर ने करीब 1 घण्टे तक सबको परेशान किया और भिड़ गई साथ ही साथ मुझे देख लेने कि धमकी भी दी। हालाँकि पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामला शांत हो गया।