गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे बड़ा ट्रेन हादसा टल गया - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे बड़ा ट्रेन हादसा टल गया

 

 गुरुवार की रात साढ़े 9 बजे एक बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था। इतनी बड़ी बड़ी ट्रैन दुर्घनाओं के बाद भी रेल अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही का ये आलम है कि वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस चिलबिला स्टेशन से पहले कि क्रॉसिंग पर टूटे ट्रैक  से होकर गुजर गई और  रेल विभाग के जिम्मेदारों को इसकी  भनक भी नहीं लगी। जब जानकारी हुई तो आपस में ही हड़कंप मच गया। इस कारण करीब एक घंटे तक अमेठी - प्रतापगढ़ ट्रेन रूट बाधित रहा।
   प्रतापगढ़ मुख्यालय से सटे चिलबिला रेलवे स्टेशन से थोड़ा पहले पहले क्रॉसिंग पर जब मरुधर एक्सप्रेस ट्रैक से गुजर गयी तब रात करीब साढ़े 9 बजे लोगों को पता लगा की ट्रैक फ्रेक्चर है। लोगों ने गेटमैन को जाकर बतया अब गेटमैन ने विभाग के अन्य अफसरों को बताया। ट्रैक टूटने की जानकारी होते ही विभाग के अफसर परेशान हो गए। कुछ देर पहले गुजरी मरुधर एक्सप्रेस के बारे में खोजबीन करने लगे। अतएव अन्य ट्रेनें जहां थीं वहीं ठप्प हो गईं।  लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर ट्रेन के साथ ही सरयू एक्सप्रेस  प्रतापगढ़ स्टेशन पर खड़ी हो गई। वहीं दूसरी तरफ चिलबिला स्टेशन पर मालगाड़ी रोक दी गई।  बहुत देर बाद मालगाड़ी को किसी तरह काशन पर गुजारा गया। जब मीडिया ने  प्रतापगढ़ स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र  से सवाल पूछा तो उन्होंने ने भी ट्रैक फ्रेक्चर की बात कुबूली। उन्होंने दावा किया कि बस एक घण्टे के अंदर सब कुछ्ह दुरुस्त हो जायेगा लेकिन फिर भी ट्रेन चलने में काफी समय लगा।