प्रतापगढ़ में ज्यादातर शिक्षामित्रों को जुलाई माह का पूरा वेतन , बड़ी चूक - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

प्रतापगढ़ में ज्यादातर शिक्षामित्रों को जुलाई माह का पूरा वेतन , बड़ी चूक

 प्रतापगढ़ में गौरा विकास खंड के कुछ प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा मित्रों को पूरे जुलाई महीने का वेतन दे दिया गया है। जो की शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा एक बहुत बड़ी चूक है इसमें गौरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बरहदा की शिक्षामित्र सरला मिश्रा, बाहीपुर के शिक्षामित्र अजय मिश्र, प्राविप्रावि कमासिन के राकेश तिवारी, प्रावि गौरा स्टेशन की सुभा तिवारी, प्रावि धरी के देवेंद्र पुष्पाकर सहित दर्जनों शिक्षामित्र शामिल हैं। इन सभी शिक्षामित्रों के खाते में जुलाई माह का पूरा वेतन विभाग की ओर से भुगतान कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों को जब ये पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत वित्त एवं लेखाधिकारी व बीएसए से की तो विभाग में हड़कंप मच गया। जिले के अन्य व्लॉकों में भी यही गड़बड़ी सामने आने कि आशंका बढ़ गयी है।

 बीएसए ने जांच का आदेश तुरंत दे दिया। शिक्षामित्रों के बैंक खाते में जुलाई माह का पूरा वेतन भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिया है कि वह खुद ही इस मामले की जांच करें। प्रतापगढ़ बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि सुप्रीमकोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दया था जिससे शिक्षामित्रों को जुलाई माह में सिर्फ 25 दिन का वेतन भुगतान किया जाना था। ऐसा लग रहा है की  इसमें ब्लॉक से बिल तैयार करने में तगड़ी गड़बड़ी हुई है। यही कारण है कि शिक्षामित्रों के खाते में पूरा वेतन चला गया है। भूपेंद्र नारायण का कहना है कि बहुत जिम्मेदारी से ये जाँच कराऊंगा इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।