कब्र से शव का सिर काटे जाने से पूरे मांधाता क्षेत्र में हड़कम्प - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

कब्र से शव का सिर काटे जाने से पूरे मांधाता क्षेत्र में हड़कम्प

 
बकुलाही नदी के किनारे बनी कब्र से शव का सिर काटे जाने से पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। इस तरह की हैरान करने वाली घटना से पूरे इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है, मौके पर जुटी भीड़ उपस्थित है। डेढ़ वर्ष पूर्व ही महिला का शव दफनाया गया था, इस वक्त पुलिस मौके पर मौजूद है।          मांधाता थाना क्षेत्र के रामनगर भटपुरवा नामक गांव की घटना है। आज की रात में अज्ञात लोगों के द्वारा कब्र की खुदाई कर डेढ़ वर्ष पूर्व दफनाई गई लाश का सिर काट ले गए।  सुबह शौच को निकले लोगों ने देखा कि दफनाई गई लाश की कोई खोपड़ी को काट ले गया तो सुबह जब इसकी जानकारी उन्होंने सबको दी। परिजनों के अलावा बहुत सारे ग्रामीणों के साथ साथ दूर दराज के लोग मौके पर पहुंचकर कब्र को देख रहे हैं । मृतक महिला का नाम प्रभु देवी है जो ननकू राम गुप्ता की पत्नी थी। प्रभु देवी की उम्र लगभग 78 वर्ष थी लगभग डेढ साल पहले ईनकी मौत हो गई थी इनको गाँव मे दफनाया गया था।
  मामला पूरी तरह से तांत्रिक लग रहा है और इलाके के किसी तांत्रिक क्रिया करने वाले ने इस घटना को अंजाम दिया है।