| माँ बराही देवी |
रानीगंज| नवरात्र का महिना और बेल्हा पूरा भक्तिमय हो गया है। सोमवार को जिले के रानीगंज सिद्धपीठ मां बाराही देवी चौहरजन धाम पर मां बाराही के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ का भारी जनसैलाब उमड़ पडा। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के 5वें दिन स्कंद माता के रूप में बाराही माता के दर्शन किये। मंदिर में सबेरे से ही भक्तों की लाइन लग गई थी, और यह सिलसिला देर शाम तक चला, भक्त माँ के दर्शन को आते रहे। माता के भक्त हाथ में नरियर-चुनरी, फूल और माला लिए माता के दर्शन पाने को विचलित हो रहे थे। मंदिर प्रांगण मैया के जयकारों कीऔर उद्घोषों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालू भी माता का दर्शन कर आशीष लेते रहे । वहीं रानीगंज, फतनपुर, चिरकुट्टी, सुवंसा, कनेवरा, गीतानगर, बीरापुर, संडिला, बभनमई, लच्छीपुर, शाहपुर, कशेरूआ, लपकन, राजापुर, शेखूपुर, सुजहा, अंतरी, दमदम, जामताली, खाखापुर, नजियापुर, भीट, कछरापुल, पांडेयतारा, मुआर अन्य कई जगहों पर सजे दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओ को आकर्षित करते रहे। कहीं जगराता चल रहा है तो कहीं औरतें माता का भजन कीर्तन व गीत गा रही हैं। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि बेल्हा माता के भक्ति में सराबोर हो चुका है।