प्रतापगढ़| अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने विज्ञप्ति जरी कर अवगत कराया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर के अवसर पर ‘गांधी जयन्ती समारोह आयोजित किये जाने के लिए कई कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग बुलाई गयी है। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में भाग लेना अनिवार्य बताया गया है।
बैंकों के डी०एल०आर०सी० की मीटिंग 26 सितम्बर को
मुख्य विकास अधिकारी की विज्ञप्ति के मुताबित सभी बैंक समन्वयको से जुड़े डी०एल०आर०सी० की मीटिंग 26 सितम्बर को विकास भवन के सभागार में शाम 4 बजे मुख्य विकास अधिकारी की अगुवाई में निर्धारित की गयी है। बैंक समन्वयक अनिस्तारित पत्रावलियो के कारणो सहित इस मीटिंग में मौजूद रहने की अपील की गयी।